नवगछिया के तेतरी जीरो माइल के पास एनएच-31 पर नीलगाय को बचाने के दौरान ऑटो पलट गया। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर मायागंज, भागलपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।