मदरसा नूर उल हुदा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह को किया गया सम्मानित।
शाहजहांपुर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदरसा नूर उल हुदा, बिजलीपुरा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह सम्मिलित हुईं।कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के प्रधानाचार्य ने समस्त अतिथियों और अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों, भाषणों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों की सभी ने सराहना की।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह को मोमेंटो और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात स्वाति सिंह ने भी स्कूल के समस्त स्टाफ को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे माहौल में देशभक्ति का उल्लास देखने को मिला।
स्वाति सिंह