चौसा: चौसा में शहीद की प्रतिमा और मरीन ड्राइव विस्तार की मांग, दिशा बैठक में उठे जनहित के मुद्दे
Chausa, Buxar | Jul 11, 2026 समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के विकास कार्यों, लंबित योजनाओं और आमजन की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। चौसा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि के रूप में पूर्व जिला पार्षद एवं अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार यादव शामिल हुए।