कटंगी: विधायक के निरीक्षण के बाद भी नहीं बदले कटेधरा गौशाला के हालात,जिंदा मवेशियों को नोच रहे कौएं
विकासखंड कटंगी के ग्राम कटेधरा में कामधेनु गौशाला के अब भी बुरे हाल है। विधायक के निरीक्षण के बाद सोमवार को जब गौशाला में किस तरह के बदलाव हुए है. यह जानने की कोशिश की गई तो गौशाला में बीमार एक जिंदा मवेशी को कौआ नोचता हुआ दिखाई दिया। यहां मौजूद सचिव ने बताया कि मवेशी बीमार है. जिसका उपचार करवाया जा रहा है।