मातृ स्मृति में पुस्तकालय स्थापना अभियान का शुभारंभ, तीन विद्यालयों को भेंट की गई किताबों सहित लाइब्रेरी
अयोध्या। युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं रामराज्य अयोध्या फाउंडेशन के संस्थापक श्री हर्षवर्धन सिंह ने अपनी माता स्व.राधिका सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा एवं अध्ययन के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की पहल की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी माता जी की स्मृति में चंद्रबली सिंह इंटर कॉलेज, सीरसिंदा सराय राशि, पीडी पब्लिक स्कूल, स्नेथु तथा के.बी. सिंह इंटर कॉलेज, बैसिंह में किताबों सहित पुस्तकालय की स्थापना का शुभारंभ किया।
पुस्तकालय प्राप्त होने के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय से उन्हें विभिन्न विषयों की पुस्तकों के अध्ययन का अवसर मिलेगा तथा पढ़ने की आदत को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि अपनी माता जी की स्मृति को समाजोपयोगी कार्य के माध्यम से जीवंत रखना उनका संकल्प है। उन्होंने संकल्प लिया है कि अयोध्या के ऐसे विद्यालय, जहां अभी तक पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां उनकी माता जी की स्मृति में पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पुस्तकों का ज्ञान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से पुस्तकालय स्थापना अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।
माता जी की प्रथम पुण्यतिथि पर शुरू किया गया यह अभियान शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रति श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है।
#reelsviralシ #reelsviral #viralreelsシ #viral #viralreels #viralreelschallenge #PostViral #ayodhya #education Awadh News24 MYogiAdityanath Harshvardhan Singh