बिजली संकट के बीच थाने पहुंचे विधायक राम फेरन पांडेय, अफसरों को दिए सख्त निर्देश
गिलौला। श्रावस्ती में बिजली संकट के बीच भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय गिलौला थाने पहुंचे, जहां क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को लेकर बड़ी संख्या में बाजारवासी एवं स्थानीय लोग अपनी समस्याएं लेकर विधायक के पास पहुंचे।
🔴 नहर किनारे पेड़ों को हटाने के निर्देश
विधायक ने नहर विभाग के अधिशासी अभियंता से वार्ता कर नहर के किनारे तथा नहर कॉलोनी गिलौला में लगे पेड़ों को हटवाने के निर्देश दिए, ताकि विद्युत व्यवस्था को सुचारु करने में आ रही बाधाओं को दूर किया जा सके।
⚡ एसडीओ से तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कराने को कहा
विद्युत समस्या को लेकर विधायक ने एसडीओ विद्युत गिलौला प्रवेंद्र कुमार सिंह से वार्ता की और प्रभावित क्षेत्र में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए।
एसडीओ प्रवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत कर्मी युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटे हैं और जल्द ही विद्युत सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
📍 बिजली संकट के बीच मौके पर पहुंचे विधायक, ग्रामीणों की समस्या सुनी और अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश।
#reelsviral #reelsviralシ #viral #viralreels #viralreelschallenge #facebookreelsviral #BJPGovernment Awadh News24 MYogiAdityanath
Sohawal, Faizabad | Sep 30, 2026