मलिहाबाद में बुजुर्ग की ह*त्या के बाद भारी बवाल: परिजनों ने लगाया चक्का जाम, बुलडोजर कार्रवाई और एनका*उंटर की मांग
मलिहाबाद (लखनऊ):
लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र स्थित कसमंडी कलां में बुजुर्ग की निर्मम ह*त्या के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। घटना से आक्रोशित पीड़ित परिजनों और स्थानीय लोगों ने इंसाफ की मांग को लेकर कसमंडी रोड पर चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
पीड़ित परिजनों ने शासन-प्रशासन से त्वरित और कठोर कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएं। परिजनों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाए जाने और सख्त कदम उठाने की मांग की है। आक्रोशित परिजनों का कहना है कि ऐसे खूंखार अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस बल तैनात, समझाने का प्रयास जारी
सड़क जाम और बढ़ते तनाव की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने और परिजनों को शांत कराने के प्रयास में जुटे हैं। अधिकारियों द्वारा परिजनों को उचित जांच का भरोशा
#reelsviral #reelsviralシ #reelsfbシ #viral #viralreels #viralreelschallenge #PostViral #CrimeNews #lucknow MYogiAdityanath