चंबल की रेत रोकने पुलिस-वन विभाग की सख्ती, नगर निगम कार्यालय में निर्माण कार्य में इस्तेमाल का आरोप
मुरैना। एक ओर जिले में चंबल की रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए पुलिस और वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का पीछा किया जा रहा है और अधिकारियों द्वारा अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा कसने के दावे किए जा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर नगर निगम कार्यालय परिसर में बन रहे बाथरूम (शौचालय) के निर्माण कार्य में चंबल की रेत का खुलेआम इस्तेमाल किए जाने का आरोप सामने आया है। इससे कार्रवाई और सरकारी निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाली निर्माण सामग्री को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सवाल यह है कि जब चंबल की रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन सख्ती बरत रहा है, तो सरकारी कार्यालय में चल रहे निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही रेत की जांच कौन कर रहा है?
एक तरफ चंबल की रेत बचाने के लिए पुलिस और वन विभाग कार्रवाई में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ यदि सरकारी निर्माण में भी इसी रेत का इस्तेमाल हो रहा है, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
अब देखना होगा कि नगर निगम और संबंधित विभाग इस मामले में क्या जांच करते हैं और निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही रेत के स्रोत को लेकर क्या स्थिति सामने आती है।
#morena #मुरैना #चंबल #रेत