टीकमगढ़: पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति सदस्यों की बैठक की गई आयोजित, एसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस कंट्रोल रूम टीकमगढ़ में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए टीकमगढ़ नगर के शांति समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा आगामी त्योहार मोहर्रम, सावन आदि को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश।इसके साथ-साथ 1.7.2024 से देश में लागू किए गए 03 नवीन अपराधिक अधिनियमों के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम,जिला पंचायत सीईओ नवनीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर पीएस चौहान ,एसडीएम संजय कुमार दुबे सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।