टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्ट परिसर में राष्ट्रीय सरपंच संघ जिला इकाई ने अपनी मांगो को लेकर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सोपे ज्ञापन
कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय सरपंच जिला इकाई टीकमगढ़ ने अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय सरपंच संघ जिला अध्यक्ष ने मांगो को लेकर बताया कि उप सचिव मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा जो आदेश जारी किया गया है वह सरपंचों के साथ काला कानून जैसा है तथा पूर्व की भांति मनरेगा में सरपंचों को कम करने की अनुमति प्रदान की जाए।उन्होंने कहा कि राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के द्वारा जो राजगढ़ में बयान दिया गया है उसको लेकर उन्हें सरपंचों से माफी मांगनी चाहिए सहित अन्य मांगो को लेकर राष्ट्रीय सरपंच संघ जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा है।