करगहर: करगहर पीएचसी में घोर लापरवाही, प्रभारी चिकित्सक समेत कई कर्मी 11 बजे तक अनुपस्थित मिले
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय भाजपा नेता मनीष कुमार पटेल के कहे अनुसार जब अस्पताल का करीब 11:00 बजे पड़ताल की गई तो प्रभारी चिकित्सक, स्थापना के कर्मी, प्रखंड लेखापाल, ऑपरेटर गुड़िया, दंत चिकित्सक एवं बीसीएम अस्पताल से अनुपस्थित मिले। आरोप है कि यह स्थिति कोई एक दिन की नहीं, बल्कि प्रतिदिन की है।