कौंच: सदुपुरा और तूमरा गांव के बीच निजी बस ने मारा कट, बचने के प्रयास में बाइक सवार 3 लोग घायल, 2 को मेडिकल कॉलेज रेफर
Konch, Jalaun | Oct 20, 2026 कोंच क्षेत्र में मंगलवार सुबह 11 बजे ग्राम सदुपुरा और तूमरा के बीच निजी बस की कट मारने से बचने के प्रयास में बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों में प्रशांत द्विवेदी (20), उनके पिता जनक किशोर द्विवेदी (55) और मां गीता देवी (50) शामिल हैं। तीनों ग्राम टोला से अपनी बुआ के घर टोपोर जा रहे थे। घायलों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।