तोकापाल: नानगुर ब्लॉक कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल संकट और बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया हल्लाबोल, भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
Tokapal, Bastar | May 18, 2026 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नानगुर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल संकट व बढ़ती महंगाई के खिलाफ बिल्लौरी पेट्रोल पंप के समक्ष नारेबाजी करते हुए केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य जी ने कहा भाजपा सरकार केवल बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि आम जनता महंगाई से त्रस्त है।