रायडीह: मरदा में 22 अगस्त को लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सदर अस्पताल के डॉक्टर करेंगे जांच।
Raidih, Gumla | Aug 21, 2026 रायडीह के श्रीधर सेवा संस्थान, मरदा में सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी, गुमला के निर्देशानुसार 22 अगस्त, शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में गुमला सदर अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पहुंचकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करेगी।