नईसराय: मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
नई सराय थानाक्षेत्र के रावसर जागीर गांव में बुधवार की दोपहर 11 बजे मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक दूसरे की रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। एक पक्ष के हरवीर पुत्र कल्याण शिकारी ने बताया कि, वह उसके घर के पीछे खड़ा था। इसी दौरान शैलेंद्र, छोटू और प्रताप शिकारी आए और बिना किसी कारण के मारपीट कर दी।