दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान बवाल, युवक को थप्पड़ जड़ने के बाद प्रवेश वर्मा ने दी सफाई
पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा पर एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है. इस घटना पर युवक का बयान सामने आया है. युवक ने कहा कि PWD विभाग ने हमें सड़क की हालत देखने के लिए बुलाया था, मैंने उन्हें दिखाया कि सड़क की सतह कैसे टूट रही थी. जब मैंने यह बात बताई, तो मंत्री जी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए. उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया.
दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है. इस घटना पर युवक साहेब सिंह का एक बयान सामने आया है. साहेब सिंह ने कहा कि मैं MLA के लिए सोशल मीडिया से जुड़ी सभी गतिविधियां संभालता हूं. PWD विभाग ने हमें सड़क की हालत देखने के लिए बुलाया था, इसलिए हम आए थे. मैंने उन्हें दिखाया कि सड़क की सतह कैसे टूट रही थी. जब मैंने यह बात बताई, तो मंत्री जी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए. उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया.