गंगाशहर रोड पर वी.आई. स्टोर का शुभारंभ, सिम रिप्लेसमेंट सहित मिलेंगी विभिन्न सेवाएं
बीकानेर। गंगाशहर रोड स्थित वी.आई. (वोडाफोन आइडिया) स्टोर का आज उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्टोर के संचालक जावेद अजमेरी ने बताया कि यहां ग्राहकों को सिम रिप्लेसमेंट, आईपी नंबर सहित वोडाफोन आइडिया से जुड़ी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्टोर का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर कंपनी से संबंधित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
उद्घाटन अवसर पर पूर्व महापौर मकसूद अहमद, वार्ड पार्षद जावेद खान, वार्ड पार्षद मोहम्मद हुसैन, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पारस मारू, हाफिज नईमुद्दीन, अब्दुल अजीज अत्तारी, अनवर अजमेरी, मोहम्मद सलीम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्टोर संचालक जावेद अजमेरी को शुभकामनाएं दीं और नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।