कानपुर में मकान के विवाद ने उजाड़ दिया परिवार! बड़े भाई की हत्या और खाली प्लॉट में मिला शव।
कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के संजय गांधी नगर में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। 45 वर्षीय आनंद सिंह उर्फ रगड़ू सिंह का शव सोमवार सुबह एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। मृतक के सिर और चेहरे पर चोटों के निशान पाए गए।
पुलिस के मुताबिक, मकान को लेकर मृतक और उसके भाई के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। शुरुआती जांच में आशंका है कि रविवार देर रात हुए विवाद के बाद घर में ही हत्या कर शव को पास के खाली प्लॉट में फेंक दिया गया।
मामले में एक नामजद संदिग्ध फरार है, जबकि दो अन्य को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने भी जांच की।
अब पुलिस साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
📍 स्थान: संजय गांधी नगर, कानपुर
आपके शहर की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और बेबाक अंदाज में।
GROUND ZERO NEWS
Truth Begins at Ground Zero
#
Mathura, Mathura | Nov 9, 2026