कानपुर में फास्ट फूड काउंटर में लगी भीषण आग!
कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित केशवपुरम में नेगी गेस्ट हाउस के पास एक फास्ट फूड काउंटर में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं।
आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
📹 देखिए घटना का ओरिजिनल वीडियो।
Ground Zero News | कानपुर की हर खबर, सबसे पहले।
#Kanpur #Rawatpur #KeshavPuram #FireIncident #KanpurNews BreakingNews GroundZeroNews UPNews