कानपुर में आग के बीच खाकी का साहसिक चेहरा आया सामने!
नौबस्ता थाना क्षेत्र के नमक फैक्ट्री चौराहे के पास स्थित अभिनंदन मैरिज हॉल में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही नौबस्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
इस दौरान यशोदा नगर चौकी इंचार्ज ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना मैरिज हॉल के अंदर फंसे एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
चौकी इंचार्ज के इस बहादुरी भरे कदम की सराहना हो रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
📍 स्थान: अभिनंदन मैरिज हॉल, नौबस्ता, कानपुर
📹 वीडियो: रजत शर्मा
Ground Zero News | खबर वही, जो असर करे।
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #Nausabda #YashodaNagar PoliceBravery UPPolice FireIncident BreakingNews KanpurPolice