शिवहर: सामान्य पर्यवेक्षक ने जिले के बॉर्डर इलाके में पुलिस कैंप और नवाब हाई स्कूल का किया निरीक्षण
शिवहर लोकसभा क्षेत्र में अब मतदान का समय नजदीक आ गया है. शिवहर लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को मतदान होना है. सामान्य पर्यवेक्षक कैलाश बाबूराव शिंदे ने जिले के बॉर्डर इलाका पर पहुंचकर पुलिस कैंप का निरीक्षण किया है. उसके बाद नवाब हाई स्कूल का भी निरीक्षण किया है. जहां मतदान संबंधित कार्य हो रहे हैं. मौके पर डीएम एसपी को कई दिशा निर्देश भी दिया गया है।