पटना ग्रामीण: सरदार पटेल भवन में रोजगार मेला आयोजित, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने नवनियुक्त कर्मियों को दिए नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रोजगार मेला के माध्यम से 51000 युवक युवतियों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इसी कड़ी में सरदार पटेल भवन में आयोजित रोजगार मेले में मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।