भोगनीपुर तहसील परिसर में सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे तहसील अध्यक्ष श्रीबाबू बुन्देला की अध्यक्षता में भाकियू कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम देवेंद्र सिंह को छह सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन दिया है।