बूंदी: ट्रैक्टर के बोनट पर बैठे युवक की अचानक ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ जाने से हुई दर्दनाक मौत
Bundi, Bundi | Jun 11, 2024 बूंदी जिले के ड़ाबी थाना क्षेत्र के बिजाड़ी व कंवरपुरा चौराहे के बीच में ट्रैक्टर के आगे बोनट पर बैठे एक युवक की अचानक गिरकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर ड़ाबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची व युवक के शव को ड़ाबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।