बूंदी: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस-2024 को लेकर जिला मुख्यालय पर कई कार्यक्रम होंगे आयोजित: एसपी
Bundi, Bundi | Jun 11, 2024 जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी हनुमान प्रसाद ने बताया की श्रीमान महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर कई कार्यक्रम होंगे । सभी प्रमुख कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर ही आयोजित किए जाएंगे।पुलिस लाईन मे स्थित डिस्पेंशरी मे रक्तदान शिविर ,जिसमे पुलिस कार्मिको एवं स्वयं सेवकों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान होगा।