बूंदी: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई आयोजित सुरक्षित यातायात के माकूल प्रबंध करने के दिए निर्देश
Bundi, Bundi | Jun 11, 2024 सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलक्ट्रेट कक्ष में जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात की दृष्टि से सुरक्षित बनें, इसके लिए उपाय सुनिश्चित किए जाएं। चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं खतरे की आशंका वाले डिवाइडर कट पर सुरक्षित यातायात के माकूल प्रबंध करे।