बूंदी: कापरेन थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद
Bundi, Bundi | Jun 11, 2024 जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया की थानाधिकारी थाना कापरेन के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये मुक.नं. 99/24 धारा 379 आईपीसी मे चोरी की मोटरसाईकिल को बरामद कर दो आरोपी मुकेश पांचाल व राधेश्याम मीणा को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। फरियादी विकास ने बताया कि वह कापरेन अस्पताल में मोटरसाइकिल लेकर गया था। जहाँ से चोरी हो गई।