लखीसराय: बमुआरा गांव में मारपीट में गर्भवती महिला सहित पांच लोग हुए जख्मी, थाना में दिया आवेदन
हलसी थाना क्षेत्र के बमुआरा गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट में 8 माह की एक गर्भवती महिला सहित 5 लोग जख्मी हो गए. शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले को लेकर हलसी थाना में आवेदन दिया गया है. मारपीट में बमुआरा गांव के रहने वाले रामजी यादव,उनकी पत्नी गीता देवी, पुत्र जीवन यादव, पुत्रवधू सुधा देवी एवं पुत्री पिंकी देवी घायल हो गए.