लालगंज: गड़बड़ा पुल के पास दुकान का शटर खोलकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात पर किया हाथ साफ, अलमारी को झाड़ियों में फेंका
ड्रमंडगंज हलिया मार्ग पर ऊंटी गांव स्थित गड़बड़ा पुल के पास रविवार सोमवार की रात मनबढ़ चोरों ने आभूषण की दुकान का शटर खोलकर अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण को चुरा ले गए। दुकानदार की सूचना पर सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे पहुंची ड्रमंडगंज थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। दुकानदार ने बताया कि करीब चार लाख रुपए के चांदी सोने का आभूषण चोरी हुआ है।