कोल: मेडिकल में बेटे का इलाज करा रहे परिवार के रजा नगर स्थित घर में चोरों ने की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Koil, Aligarh | Jul 12, 2025 रजा नगर में मेडिकल में बेटे का इलाज कर रहे परिवार के घर में चोरों ने चोरी कर ली। निजामुद्दीन के बेटे जुबेर का स्वास्थ्य ठीक नहीं है जिसका उपचार जेएन मेडिकल में चल रहा है। बेटे के इलाज के चलते शुक्रवार की रात्रि पूरा परिवार मेडिकल में ही रुका था। इसी बीच देर रात्रि चोर घर में आए और बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।