कोल: सुखमा कंपनी के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने सासनी गेट चौराहे पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन, कावड़िये हुए परेशान
Koil, Aligarh | Jul 12, 2025 सासनी गेट चौराहे पर सुखमा कंपनी के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया है। सुखमा कंपनी पर वेतन कटौती और अन्य आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारी सासनी गेट चौराहे पर इकट्ठा हो गए। सफाई कर्मचारियों ने काम बंद करते हुए सासनी गेट चौराहे पर जाम लगाया और प्रदर्शन किया है। रोड जाम प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया है।