कोल: मडराक पुलिस ने चौथ वसूली करने वाले 3 अभियुक्त किए गिरफ्तार, तीन तमंचे 8 कारतूस व ₹21100 बरामद
Koil, Aligarh | Jul 12, 2025 मडराक पुलिस ने चौथ वसूली करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त व्यापारी और प्रॉपर्टी डीलरों से चौथ वसूली किया करते थे। आरोपितों ने एक व्यापारी से एक करोड रुपए की मांग की थी और 35000 रुपए वसूल लिए थे। इनके द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद व्यापारी को भी करने की धमकी दी गई थी।