Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
No video available

उरई: काशीराम कॉलोनी में खेल-खेल में बच्चे को फांसी लगने से हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

Orai, Jalaun | Sep 17, 2023

MORE NEWS

जिला अस्पताल उरई में HIV/AIDS के खिलाफ चला सघन जागरूकता अभियान, जादूगर ने मैजिक से समझाया बचाव का संदेश

सीएमओ ने HIV/AIDS से बचाव, जांच और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक किया

जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई, जालौन । बोल दो भारत

HIV/AIDS और टीबी मुक्त भारत के उद्देश्य से जिला अस्पताल उरई में सघन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के दौरान लोगों को HIV/AIDS से बचाव, जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जादूगर ने मैजिक के माध्यम से भी लोगों को HIV की जांच कराने और भ्रांतियों से दूर रहने का संदेश दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि यह अभियान करीब दो महीने तक चलेगा। जिले के जालौन, नदीगांव, रामपुरा, कदौरा और महेवा ब्लॉकों में टीमें घर-घर जाकर जागरूकता करेंगी। प्रत्येक ब्लॉक में 60-60 घरों का विजिट कर लोगों को HIV/AIDS से बचाव और जांच की जानकारी दी जाएगी। किसी संदिग्ध व्यक्ति के मिलने पर उसकी जांच भी कराई जाएगी।
सीएमओ ने बताया कि जिले में वर्तमान में 835 HIV संक्रमित मरीज पंजीकृत हैं। वहीं HIV के साथ टीबी से पीड़ित 10 मरीज भी हैं, जिनका उपचार और निगरानी की जा रही है।
अभियान के तहत जिले के 15 महाविद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा बस स्टैंड, वर्कशॉप और बस चालकों व परिचालकों को भी HIV/AIDS से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जागरूकता सामग्री में HIV फैलने के कारण, बचाव के तरीके, जांच और उपचार से जुड़ी जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में QR कोड स्कैन कर HIV से बचाव, जांच केंद्र और ICTC सेंटर से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की सुविधा भी बताई गई।
स्वास्थ्य विभाग का संदेश है कि HIV/AIDS को लेकर डर या भेदभाव नहीं, बल्कि सही जानकारी, समय पर जांच और उचित उपचार जरूरी है।

#HIVAwareness #AIDSAwareness #HIVAIDS #TBFreeIndia #HIVFreeIndia #HealthAwareness #HealthCampaign #Jalaun #Orai #JalaunNews #CMOJalaun #DistrictHospital #HIVTesting #AIDSPrevention #AwarenessCampaign #UttarPradesh #UPNews #HealthNews #BolDoBharat #CMODrHarinandanprasad

जिला अस्पताल उरई में HIV/AIDS के खिलाफ चला सघन जागरूकता अभियान, जादूगर ने मैजिक से समझाया बचाव का संदेश सीएमओ ने HIV/AIDS से बचाव, जांच और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक किया जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई, जालौन । बोल दो भारत HIV/AIDS और टीबी मुक्त भारत के उद्देश्य से जिला अस्पताल उरई में सघन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के दौरान लोगों को HIV/AIDS से बचाव, जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जादूगर ने मैजिक के माध्यम से भी लोगों को HIV की जांच कराने और भ्रांतियों से दूर रहने का संदेश दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि यह अभियान करीब दो महीने तक चलेगा। जिले के जालौन, नदीगांव, रामपुरा, कदौरा और महेवा ब्लॉकों में टीमें घर-घर जाकर जागरूकता करेंगी। प्रत्येक ब्लॉक में 60-60 घरों का विजिट कर लोगों को HIV/AIDS से बचाव और जांच की जानकारी दी जाएगी। किसी संदिग्ध व्यक्ति के मिलने पर उसकी जांच भी कराई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि जिले में वर्तमान में 835 HIV संक्रमित मरीज पंजीकृत हैं। वहीं HIV के साथ टीबी से पीड़ित 10 मरीज भी हैं, जिनका उपचार और निगरानी की जा रही है। अभियान के तहत जिले के 15 महाविद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा बस स्टैंड, वर्कशॉप और बस चालकों व परिचालकों को भी HIV/AIDS से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। जागरूकता सामग्री में HIV फैलने के कारण, बचाव के तरीके, जांच और उपचार से जुड़ी जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में QR कोड स्कैन कर HIV से बचाव, जांच केंद्र और ICTC सेंटर से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की सुविधा भी बताई गई। स्वास्थ्य विभाग का संदेश है कि HIV/AIDS को लेकर डर या भेदभाव नहीं, बल्कि सही जानकारी, समय पर जांच और उचित उपचार जरूरी है। #HIVAwareness #AIDSAwareness #HIVAIDS #TBFreeIndia #HIVFreeIndia #HealthAwareness #HealthCampaign #Jalaun #Orai #JalaunNews #CMOJalaun #DistrictHospital #HIVTesting #AIDSPrevention #AwarenessCampaign #UttarPradesh #UPNews #HealthNews #BolDoBharat #CMODrHarinandanprasad

Orai, Jalaun | Aug 12, 2026

झांसी में अतीक के बेटे अबान के एक्सीडेंट हादसे का लाइव वीडियो वायरल

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के सड़क हादसे का वीडियो घटना के 6 दिन बाद सामने आया है। झांसी-कानपुर हाईवे पर हुई इस दुर्घटना का वीडियो पीछे चल रही कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ था। वीडियो में सफेद हुंडई क्रेटा डिवाइडर से टकराकर हवा में उछलती दिखाई दे रही है।

#AtiqAhmed #AbanAhmed #Jhansi #JhansiNews #RoadAccident #AccidentVideo #ViralVideo #BreakingNews #UttarPradesh #UPNews #KanpurJhansiHighway #LatestNews #ViralNews #BolDoBharat

झांसी में अतीक के बेटे अबान के एक्सीडेंट हादसे का लाइव वीडियो वायरल जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के सड़क हादसे का वीडियो घटना के 6 दिन बाद सामने आया है। झांसी-कानपुर हाईवे पर हुई इस दुर्घटना का वीडियो पीछे चल रही कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ था। वीडियो में सफेद हुंडई क्रेटा डिवाइडर से टकराकर हवा में उछलती दिखाई दे रही है। #AtiqAhmed #AbanAhmed #Jhansi #JhansiNews #RoadAccident #AccidentVideo #ViralVideo #BreakingNews #UttarPradesh #UPNews #KanpurJhansiHighway #LatestNews #ViralNews #BolDoBharat

Orai, Jalaun | Aug 12, 2026

यमुना पुल पर छलांग लगाने से पहले युवक को पुलिस ने बचाया

पारिवारिक कलह से था परेशान, मध्यरात्रि में मोटरसाइकिल से पहुंचा था पुल पर; पुलिस ने समझाकर परिजनों को सौंपा

उरई। जालौन-औरैया सीमा स्थित यमुना पुल पर मंगलवार की मध्यरात्रि एक बड़ा हादसा टल गया। पारिवारिक कलह से परेशान 19 वर्षीय युवक नदी में छलांग लगाने के इरादे से पुल पर पहुंच गया। सूचना मिलते ही कुठौंद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समय रहते पकड़कर सुरक्षित बचा लिया।

पुलिस के अनुसार, 11 और 12 अगस्त की मध्यरात्रि सनगढ़ बैरियर, औरैया बॉर्डर पर ड्यूटी चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से उतरकर यमुना पुल की ओर गया है और नदी में कूदने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर शंकरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामवीर सिंह कांस्टेबल अमित कटियार के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम ने पुल पर युवक की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद युवक नदी में छलांग लगाने की तैयारी करता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर ले आए।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुखदेव पुत्र ध्यान सिंह (19), निवासी शाला मंदिर, औरैया बताया। युवक ने पुलिस को बताया कि वह पारिवारिक विवाद के चलते काफी परेशान था और इसी कारण उसने यह कदम उठाने का फैसला किया था।

पुलिस ने युवक को उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल समेत औरैया पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही उसके भाई आकाश को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई। घटना के बाद पुलिस की तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

यमुना पुल पर छलांग लगाने से पहले युवक को पुलिस ने बचाया पारिवारिक कलह से था परेशान, मध्यरात्रि में मोटरसाइकिल से पहुंचा था पुल पर; पुलिस ने समझाकर परिजनों को सौंपा उरई। जालौन-औरैया सीमा स्थित यमुना पुल पर मंगलवार की मध्यरात्रि एक बड़ा हादसा टल गया। पारिवारिक कलह से परेशान 19 वर्षीय युवक नदी में छलांग लगाने के इरादे से पुल पर पहुंच गया। सूचना मिलते ही कुठौंद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समय रहते पकड़कर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस के अनुसार, 11 और 12 अगस्त की मध्यरात्रि सनगढ़ बैरियर, औरैया बॉर्डर पर ड्यूटी चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से उतरकर यमुना पुल की ओर गया है और नदी में कूदने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर शंकरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामवीर सिंह कांस्टेबल अमित कटियार के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने पुल पर युवक की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद युवक नदी में छलांग लगाने की तैयारी करता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर ले आए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुखदेव पुत्र ध्यान सिंह (19), निवासी शाला मंदिर, औरैया बताया। युवक ने पुलिस को बताया कि वह पारिवारिक विवाद के चलते काफी परेशान था और इसी कारण उसने यह कदम उठाने का फैसला किया था। पुलिस ने युवक को उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल समेत औरैया पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही उसके भाई आकाश को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई। घटना के बाद पुलिस की तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Orai, Jalaun | Aug 12, 2026

✈️ 11 हजार करोड़ के जेवर एयरपोर्ट की पहली तेज बारिश ने खोली ‘विकास’ की पोल!

जेवर/नोएडा। बीते सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद नोएडा एयरपोर्ट के टर्मिनल से बाहर निकलने वाले अंडरपास में घुटनों तक पानी भर गया। यात्रियों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा और दोनों एस्केलेटर भी बंद हो गए।

बारिश के साथ मिट्टी-मलबा भी अंडरपास में पहुंच गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। वहीं, टर्मिनल के सामने बने वेटिंग एरिया की छत से भी पानी टपकता नजर आया।

एयरपोर्ट संचालक कंपनी का कहना है कि 30 मिनट से कम समय में पानी हटा दिया गया और उड़ान संचालन प्रभावित नहीं हुआ। हालांकि, मीडिया सूत्रों के मुताबिक स्थिति पूरी तरह सामान्य होने में 4 घंटे तक का समय लगा।

अब सवाल है—अगर पहली तेज बारिश में ही जलभराव हो गया, तो पूरे मानसून में ड्रेनेज सिस्टम कितना टिक पाएगा?

📍 11 हजार करोड़ के एयरपोर्ट की असली परीक्षा अब रनवे के साथ ड्रेनेज सिस्टम की भी है।

आपकी क्या राय है कमेंट में जरूर बताएं !!

#NoidaAirport #JewarAirport #Noida #Jewar #ViralNews

✈️ 11 हजार करोड़ के जेवर एयरपोर्ट की पहली तेज बारिश ने खोली ‘विकास’ की पोल! जेवर/नोएडा। बीते सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद नोएडा एयरपोर्ट के टर्मिनल से बाहर निकलने वाले अंडरपास में घुटनों तक पानी भर गया। यात्रियों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा और दोनों एस्केलेटर भी बंद हो गए। बारिश के साथ मिट्टी-मलबा भी अंडरपास में पहुंच गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। वहीं, टर्मिनल के सामने बने वेटिंग एरिया की छत से भी पानी टपकता नजर आया। एयरपोर्ट संचालक कंपनी का कहना है कि 30 मिनट से कम समय में पानी हटा दिया गया और उड़ान संचालन प्रभावित नहीं हुआ। हालांकि, मीडिया सूत्रों के मुताबिक स्थिति पूरी तरह सामान्य होने में 4 घंटे तक का समय लगा। अब सवाल है—अगर पहली तेज बारिश में ही जलभराव हो गया, तो पूरे मानसून में ड्रेनेज सिस्टम कितना टिक पाएगा? 📍 11 हजार करोड़ के एयरपोर्ट की असली परीक्षा अब रनवे के साथ ड्रेनेज सिस्टम की भी है। आपकी क्या राय है कमेंट में जरूर बताएं !! #NoidaAirport #JewarAirport #Noida #Jewar #ViralNews

Orai, Jalaun | Aug 12, 2026

डीएम ने कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

छात्राओं से संवाद कर परखी शैक्षिक गुणवत्ता, गणित-अंग्रेजी पढ़ाकर लिया शिक्षण स्तर का जायजा

उरई (जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज, पिंडारी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक, आवासीय, स्वास्थ्य, भोजन, स्वच्छता एवं खेलकूद संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कक्षा-कक्ष में पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और उनकी पढ़ाई तथा विषयों की समझ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वयं गणित और अंग्रेजी पढ़ाकर छात्राओं के शैक्षिक स्तर का आकलन किया। साथ ही छात्राओं को नियमित अध्ययन करने, कठिन विषयों में शिक्षकों से संवाद करने और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और सर्वांगीण विकास शासन की प्राथमिकता है। विद्यालयों में केवल पाठ्यक्रम पूरा कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि छात्राओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, स्वास्थ्य जागरूकता और नेतृत्व क्षमता का भी विकास किया जाना चाहिए।

नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश: स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय इंटर कॉलेजों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी करने और समस्या सामने आने पर तत्काल उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने को कहा।

रसोई और ओपन जिम का भी किया निरीक्षण: जिलाधिकारी ने विद्यालय की रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मानकों के पालन की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। परिसर में स्थापित ओपन जिम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने छात्राओं को नियमित व्यायाम और खेलकूद के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ शारीरिक गतिविधियां भी छात्राओं की दिनचर्या का हिस्सा होनी चाहिए।

डीएम ने विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और छात्राओं को किसी भी स्तर पर असुविधा न होने देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अभिनव यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी सहित संबंधित अधिकारी एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।

डीएम ने कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण छात्राओं से संवाद कर परखी शैक्षिक गुणवत्ता, गणित-अंग्रेजी पढ़ाकर लिया शिक्षण स्तर का जायजा उरई (जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज, पिंडारी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक, आवासीय, स्वास्थ्य, भोजन, स्वच्छता एवं खेलकूद संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कक्षा-कक्ष में पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और उनकी पढ़ाई तथा विषयों की समझ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वयं गणित और अंग्रेजी पढ़ाकर छात्राओं के शैक्षिक स्तर का आकलन किया। साथ ही छात्राओं को नियमित अध्ययन करने, कठिन विषयों में शिक्षकों से संवाद करने और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और सर्वांगीण विकास शासन की प्राथमिकता है। विद्यालयों में केवल पाठ्यक्रम पूरा कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि छात्राओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, स्वास्थ्य जागरूकता और नेतृत्व क्षमता का भी विकास किया जाना चाहिए। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश: स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय इंटर कॉलेजों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी करने और समस्या सामने आने पर तत्काल उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने को कहा। रसोई और ओपन जिम का भी किया निरीक्षण: जिलाधिकारी ने विद्यालय की रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मानकों के पालन की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। परिसर में स्थापित ओपन जिम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने छात्राओं को नियमित व्यायाम और खेलकूद के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ शारीरिक गतिविधियां भी छात्राओं की दिनचर्या का हिस्सा होनी चाहिए। डीएम ने विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और छात्राओं को किसी भी स्तर पर असुविधा न होने देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अभिनव यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी सहित संबंधित अधिकारी एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।

Orai, Jalaun | Aug 12, 2026

उरई: काशीराम कॉलोनी में खेल-खेल में बच्चे को फांसी लगने से हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी - Orai News