मुगलसराय: आलमपुर में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
मुगलसराय के अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर में आज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे को डंपर की चपेट में आने से करीब 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका दूसरा साथी घायल हो गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी।