बड़ौत: बड़ौत पुलिस ने अदालत के आदेश की अवहेलना मामले में वाजिदपुर निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में किया पेश
Baraut, Bagpat | Apr 23, 2025 अदालत के आदेश की अवहेलना मामले में बड़ौत पुलिस ने 1 वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। बागपत पुलिस ने बुधवार शाम करीब 6:30 बजे बताया कि आरोपी राजीव पुत्र जगमाल स्वामी निवासी गांव वाजिदपुर काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जिसके अदालत से वारंट जारी हुए थे। जिसको बड़ौत पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।