बड़ौत: धनौरा निवासी एक आरोपी को चेकिंग के दौरान बड़ौत पुलिस ने चोरी की हुई बाइक सहित किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 22, 2025 कोतवाली बड़ौत पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से चोरी की हुई एक बाइक बरामद हुई है। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी कुलदीप पुत्र जगवीर निवासी धनौरा थाना बिनौली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।