बड़ौत: कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमले के विरोध में बड़ौत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, फूंका आतंकवाद का पुतला
Baraut, Bagpat | Apr 23, 2025 कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ौत नगर के गांधी रोड पर वरिष्ठ भाजपा नेता व मंडल प्रभारी डॉ. नीरज कौशिक के नेतृत्व में बुधवार शाम करीब 4:30 बजे पाकिस्तान पोषित आतंकवाद के पुतले का दहन किया और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। बेगुनाह पर्यटकों की हत्या ने पूरे देश झकझोर दिया है।