बड़ौत: सामूहिक दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित फतेहपुर पुट्ठी निवासी आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 22, 2025 बिनौली थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि थाना पुलिस द्वारा नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सौरभ तोमर पुत्र अलबेल सिंह गांव फतेहपुर पुट्टी का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।