बड़ौत: टांडा गांव में पत्नी के प्रेमी और पत्नी ने पति को जान से मारने की धमकी दी, पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Baraut, Bagpat | Apr 23, 2025 छपरौली में पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। टांडा गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी प्रेम प्रसंग के चलते घर छोड़कर चली गई है। उसकी शादी 20 साल पहले हुई थी और उनके 3 बच्चे हैं। वह छत्तीसगढ़-बिहार में कपड़ा बेचने का काम करता है। हाल ही में जब वह घर लौटा, तो उसने पत्नी के मोबाइल में अश्लील चैट्स देख ली।