बड़ौत: जिलाधिकारी ने बड़ौत मंडी में गेहूं क्रय केंद्र व गौआश्रय स्थल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Baraut, Bagpat | Apr 22, 2025 DM अस्मिता लाल ने बड़ौत मंडी में संचालित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। कृषकों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2425 प्रति कु० की दर निर्धारित की गई है। कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों पर लापरवाही, घटतौली या अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। DM ने गौआश्रय स्थल बड़ौत का भी निरीक्षण किया।