राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की सौजन्य भेंट, जागेश्वरनाथ लोक बांदकपुर के विकास कार्यों हेतु राशि जारी करने का किया अनुरोध।
==
मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान मंत्री श्री लोधी ने मध्य प्रदेश में संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा प्रगतिरत विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।
मंत्री श्री लोधी ने दमोह जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जागेश्वरनाथ लोक, बांदकपुर में जारी विकास कार्यों के आगामी चरण को गति देने के लिए आवश्यक राशि जारी करने का अनुरोध किया, ताकि यहां विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जा सकें।
यह भेंट मध्य प्रदेश में संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास को नई गति देने तथा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और संवर्धित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।