फरीदपुर: कैंची धाम जा रहे भुता के युवकों की कार खाई में गिरी, एक युवक की हुई मौत
बाबा नीब करौरी के कैंची धाम में दर्शन करने जा रहे पांच दोस्तों का सफर रास्ते में ही हादसे में बदल गया। नैनीताल जिले के भवाली थाना क्षेत्र में देर रात उनकी कार को एक ट्रक ने साइड मार दी। टक्कर लगते ही कार बेकाबू होकर सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में बरेली के भुता क्षेत्र के रहने वाले 19 वर्षीय संदीप शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबक