ज्ञानपुर: कलेक्ट्रेट पहुंच कर वाम दलों ने की मंगेश यादव मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग
हाल ही में हुए मंगेश यादव मुठभेड़ मामले में सवाल उठाते हुए बुधवार को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग की ।पार्टी का आरोप है कि जौनपुर जिले के मंगेश यादव को पुलिस द्वारा फर्जी मुठभेड़ में मार दिया गया।