ज्ञानपुर: सरई राजपूतानी सहित 30 माडल गांव में हुआ आरआरसी सेंटर का शुभारंभ
भदोही जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ओडीएफ फेज 2 के तहत चयनित 30 मॉडल गांवों में रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का शुभारंभ किया गया है। यह सेंटर ग्रामीण क्षेत्रों में कचरे का प्रबंधन करने और संसाधनों का पुनर्प्राप्त करने के लिए बनाया गया है। जिले के छत्रशाहपुर, बहुता चकदाही, आनंदडीह, उपरौठ, जड्डूपुर, बिहरोजपुर, जोरई, अभोली सहित अन्य गांवों में शुभारंभ हुआ।