ज्ञानपुर: ज्ञानपुर जीआईसी सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों में मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती
भदोही जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पंडित पंत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज सहित कई शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में विक्राओ ने विचार व्यक्त किए।