ज्ञानपुर: शहर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद शीतल पाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई शीतल पाल की जयंती
भदोही में शहीद शीतल पाल की जयंती पर भदोही युवा पाल संगठन की तरफ से जुलूस निकाला गया। जुलूस ज्ञानपुर हॉस्टल चौराहे से अखिलेश प्रकाश पाल के नेतृत्व में निकाला गया और शीतल पाल तिराहे पर पहुंचकर शहीद शीतल पाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसके बाद जिला अस्पताल में मरीजों में फल भी वितरित किया गया।