ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में शहीद शीतल पाल की जयंती समारोह में शामिल हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद शीतल पाल की जयंती पर ज्ञानपुर के डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में सपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत से आज हम खुले हवा में सांस ले पा रहे हैं। 1857 की क्रांति में भदोही की धरती का अहम योगदान रहा है।