बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | अंकिता भंडारी मामले में दिल्ली में बड़ा घटनाक्रम!! इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता, VIP की भूमिका की जांच और जल्द CBI जांच की मांग,,
राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, राहुल गांधी ने भी की अंकिता के परिवार से मुलाकात,,
अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग को लेकर उनके पिता वीरेंद्र भंडारी और माता सोनी देवी दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। परिवार की ओर से मामले में कथित वीआईपी की भूमिका की जांच कराने और जल्द से जल्द सीबीआई जांच शुरू कराने की मांग उठाई जा रही है।
अंकिता के माता-पिता ने राष्ट्रपति से भी मामले की जांच शीघ्र कराने और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है। इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इंडिया गेट पहुंचे और अंकिता के परिवार से मुलाकात की।
अंकिता को न्याय दिलाने की मांग एक बार फिर सुर्खियों में है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि परिवार की मांगों पर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं और जांच को लेकर क्या निर्णय होता है।
अंकिता को न्याय कब मिलेगा? वीआईपी की भूमिका पर उठ रहे सवालों का जवाब कब मिलेगा? यही सवाल एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं।