रंगरा थाना क्षेत्र के बनिया गांव में खेलते समय 9 वर्षीय अभिषेक कुमार के गले में सिक्का फंस गया। सांस लेने में परेशानी होने पर परिजन उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। बच्चे की हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं।