बलरामपुर: पेंशनर्स दिवस पर डीएम ने संवाद कर सुनी समस्याएं, पोर्टल की पहल से मिलेगी बड़ी राहत, पेंशनर्स कक्ष के लिए किया भूमि पूजन
बलरामपुर जनपद में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में पेंशनर्स संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त पेंशनर्स से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पेंशनर्स की शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।